Director’s Note to Investors
मैं, सूरज मल कुमावत, Authorized Director, SHRI LIFE NIDHI LIMITED, सभी निवेशकों एवं सदस्यों को यह संदेश देना चाहता हूँ कि कंपनी वर्तमान में उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बीच स्थिति को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रही है।
मई 2024 के पश्चात उत्पन्न असाधारण एवं अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण कंपनी के नियमित संचालन, भुगतान-प्रवाह एवं ऋण-वसूली प्रक्रिया प्रभावित हुई है। यह स्थिति जानबूझकर उत्पन्न नहीं की गई थी।
कंपनी द्वारा निवेशकों की जमा राशि से किसी प्रकार का इनकार नहीं किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों के कारण भुगतान प्रक्रिया अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।
कंपनी कानून एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप ऋण-वसूली एवं समाधान प्रक्रिया को क्रमिक रूप से आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत है। वसूली से प्राप्त राशि का उपयोग वास्तविक वित्तीय स्थिति के अनुसार निवेशकों के हित में किया जाएगा।
आप सभी से निवेदन है कि कंपनी द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा बनाए रखें तथा सभी अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ही प्रमाणिक स्रोत मानें।